हल्द्वानी, जनवरी 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता में यूएस नगर चैंपियन बन गया है। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में यूएस नगर ने पेनाल्टी शूटआउट में हरिद्वार को 3-1 से हराया। पहले सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 4-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 3-0 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रुद्रप्रयाग ने 7-1 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला यूएस नगर और हरिद्वार के बीच खेला गया। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने के कारण पेनाल्टी शूटआउट हुआ। इसमें यूएस नगर ने जीत दर्ज की। इससे पहले फाइनल मुकाबले का शुभारंभ दर्जाधारी नवीन वर्मा और...