गंगापार, अक्टूबर 3 -- बरेली में आयोजित प्रदेशीय सेपक टकरॉ (किक वॉलीबाल) प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की अंडर-14 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मंडल की इस उपलब्धि में मेजा विकासखंड के पीएम श्री संविलियन विद्यालय बरसैता के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रयागराज मंडल की अंडर-14 टीम में शनि, आदित्य, समीर कुमार निषाद एवं आदित्य ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम के कोच अनिकेत जायसवाल, पी.एम. श्री संविलियन विद्यालय बरसैता ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी एवं खेल संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पीएम श्री संविलियन विद्यालय बरसैता की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सौम्या सिंह ने प्रसन्नता व्यक्...