प्रयागराज, अप्रैल 27 -- भानु प्रताप सिंह क्लब ने एएस हनुमानगंज क्लब को छह विकेट से हराकर केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। चक हरिहरवन झूंसी मैदान पर रविवार को फाइनल मैच में एएस हनुमानगंज क्लब ने 112 रन (अनुभव गुप्ता 23, मयंक यादव 20, शिवेंद्र सिंह 19, शशांक मौर्य 3/13, राज 2/17, नितेश यादव 2/26) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब ने चार विकेट पर 115 रन (शिव गौतम 64 नाबाद, मानस 23, आर्यन यादव 15, शिवेंद्र सिंह 2/25) बना लिए। मैच में शिशिर मेहरोत्रा एवं रामचंद्र यादव अंपायर और मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे। एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र, चंद्र मोहन यादव और प्रताप सिंह चंदेल ने पुरस्कार बांटे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय बना मेंस अंडर-19 क्रिकेट वनडे ट्रॉफी का चैम्पियन शिव गौतम को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर एवं म...