अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में 30 खिलाड़ियों का चयन
बरेली, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले में अंडर-14 क्रिकेट टीम के ट्रायल रविवार को राजश्री टेक्निकल कॉलेज में हुए। सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि ट्रायल में 89 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन के बाद 30 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। इन खिलाड़ियों के बीच दो मैच कराए जाएंगे, जिसके प्रदर्शन के आधार पर जिले की अंडर-14 टीम का चयन होगा। इस दौरान वरिष्ठ सहसचिव ओपी कोहली, सहसचिव राहुल कपूर, मनीष सिंह, मु. कमर, संचित शर्मा, नितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.