अंडर 14 क्रिकेट टीम का मंडलीय ट्रायल 11 को
बस्ती, अगस्त 10 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संवद्ध मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर बस्ती में अंडर 14 टीम का चयन ट्रायल करने जा रहा है। यह चयन 11 अगस्त को सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा। इस ट्रायल में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के लिए सुबह नौ बजे तक खिलाड़ी मैदान पर पहुंच जायेंगे। यह जानकारी निदेशक सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी अनिकेत उपाध्याय ने दी। गोरखपुर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी ने कहा कि यह ट्रायल बस्ती मंडल में प्रोफेशनल क्रिकेट के विकास और युवा प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ जिला अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल 13 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.