अंडर-14 आयु वर्ग ट्रायल में 122 बच्चों ने किया प्रतिभाग
बरेली, मई 22 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर आयोजित प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग अंडर-14 आयु वर्ग के ट्रायल शुक्रवार को संपन्न हुए। ट्रायल आकाश कुमार, शिव कुमार एवं पुष्पेंद्र गुप्ता की देखरेख में किया गया, जिसमें कुल 122 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल सीताराम सक्सेना (बीसीए सचिव), ओपी कोहली (बीसीए संयुक्त सचिव) एवं सीए गगन मेहरोत्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अक्षय शर्मा, अक्षत नामदेव, निखिल पांडेय, अंकित कोहली समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 23 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.