दरभंगा, मार्च 30 -- मनीगाछी। बालिका शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 के प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर उत्तरी पंचायत के दहौड़ा गांव निवासी मां मीना यादव एवं पिता किशोरी यादव की पुत्री मनीषा यादव को गत 28 मार्च को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित अखिल बिहार शतरंज संघ के संपन्न हुए वार्षिक सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बालिका शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया है। वर्तमान में मनीषा के चेन्नई चेस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के कारण यह सम्मान उनकी मां मीना यादव को रूस के ग्रैंड मास्टर किरिएकोव पेटर को हाथों प्रदान किया गया। मनीषा की इस सफलता पर उनके दादा रघुराम यादव, गांव के समाजसेवी रजनीश यादव, अंजनी कुमार झा मुन्ना सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं हैं। शतरंज के खेल में बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.