सोनभद्र, अप्रैल 4 -- अनपर, संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में चल रहे पूर्वांचल कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला में अंडर 12 में सोनभद्र और अंडर 14 में भदोही की टीम चैम्पियन बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-12 के फाइनल में अनपरा क्रिकेट एकेडमी सोनभद्र ने जीबी पन्त क्रिकेट एकेडमी मानिकपुर वाराणसी को 80 रनों से हराकर चैंपियन बनी। अनपरा सोनभद्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 128 रन बनाया। इसमें वैभव ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली, आर्यन ने 3 विकेट लिए। जवाब में वाराणसी की टीम 15.1 ओवरों में 48 रनों पर सिमट गयी, जिसमें निखिल ने 3, वैभव, विवेक, अर्नव ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच व मैन और द सीरीज वैभव शर्मा को अशोक सम्राट द्वारा दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.