अंडर-12 क्रिकेट में औरोबिंदो लायंस विजेता
रांची, जून 8 -- रांची, संवाददाता। औरोबिंदो सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में औरोबिंदो लायंस ने औरोबिंदो टाइगर्स को 10 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस ने 10 विकेट पर 79 रन बनाए। जवाब में टाइगर्स की टीम 69 रन पर सिमट गई। लायंस की ओर से हर्ष गुप्ता, यश और अर्नव ओझा ने प्रभावी गेंदबाजी की। हर्ष गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि सुनील सिंह बादल और रमेश सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.