कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले जा रहे स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहले सेमीफाइनल मैच में जीएम इलेवन ने अजहर इलेवन को 11 रन से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन की टीम ने एनटीसी अकादमी इलेवन को एक रन से मात दी। जीत के साथ ही दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में जीएम इलेवन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बनाए। टीम से शिवांश ने 17 व मुदस्सर ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषि गुप्ता ने चार व आरव ने तीन को आउट किया। जवाब में अजहर इलेवन की टीम ने 20 ओवर में पूरी टीम 109 रन पर सिमट गई। टीम से विवान गुप्ता ने 27 व आर्यन राजपूत ने 9 रन बनाए। गेंदबाजी में सक्षम, विराज व शुभांशु ने ...