अंडर-11 वर्ग में नैनीताल के देवेश बने चैंपियन
हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-11 बालक वर्ग में नैनीताल के देवेश जोशी चैंपियन बने। वहीं देहरादून के जैविक आनंद उपविजेता रहे। देहरादून के सार्थक बिष्ट और नैनीताल के वंश टम्टा संयुक्त रूप से द्वितीय उपविजेता रहे। मुख्य अतिथि दिनेश अग्रवाल एवं डीके सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने किया। उपाध्यक्ष डीके कांडपाल, प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव प्रिंस विपिन, राकेश गुप्ता, समित टिक्कू, योगेश पांडे, रजत अग्रवाल, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.