बरेली, मई 28 -- बरेली, संवाददाता। अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का गुरुवार को स्मार्ट सिटी हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। बरेली डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त आयुक्त जीएसटी अवधेश कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 125 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन अंडर-11, 13, 15, 17 व 19 वर्ग के साथ महिला एवं पुरुष एकल मुकाबलों में रोमांचक मैच खेले गए। बालक वर्ग में कुशाग्र कुमार, आरव कुमार, अनन्य अग्रवाल, राम सक्सेना और अमन सिंह ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, बालिका वर्ग में कनिष्का जोशी, अनुष्का चौधरी और प्रतिष्ठा सिंह ने शानदार प...