फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद, जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय चैस टूर्नामेंट में बच्चों की चालों ने बड़ों को भी हैरान कर दिया। किसी ने घोड़े की चाल से शतरंज का खेल पलट दिया तो कोई मोहरे के दम पर ही बाजी अपने नाम कर गया। अंडर-11 एवं अंडर-13 आयु वर्ग की चैस चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में चयनित बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे। किड्स कॉर्नर स्कूल में दो दिवसीय चैंपियनशिप अंडर-11 एवं अंडर-13 आयु वर्ग में की गई। अंडर -11 वर्ग में आरव बघेल सेंट जांस स्कूल पहले तथा सेंट जांस के ही विदित गुप्ता दूसरे तथा खुशी जैन तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 में सेंट जांस स्कूल के अभिराज बघेल पहले, गुहान शर्मा दूसरे एवं केतन पैंगोरिया तीसरे स्थान पर रहे। एसोसिएशन से अध्यक्ष ड...