अंडर पास का काम दिसंबर तक पूरा होने में संशय
लखनऊ, मई 10 -- कानपुर रोड स्थित अवध चौराहा पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित अंडरपास के टनल का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। पारा और वीआईपी रोड की तरफ भी अभी काफी काम बाकी है। टनल के छह बॉक्सों में से दो ही बैठाए जा सके हैं। दो की पुशिंग की तैयारी चल रही है। ऐसे में निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूरा होने को लेकर संशय है। अवध चौराहा अंडर पास 887.36 मीटर लंबा और दो लेन का बनाया जा रहा, जिसमें टनल का हिस्सा 100 मीटर लंबा होगा। 146.37 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना का निर्माण कार्य 15 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया है, जिसे पूरा करने का लक्ष्य 15 दिसंबर 2026 रखा गया है। अभी तक टनल का काम ही अंतिम चरण में नहीं पहुंचा है। सेतु निगम के मुताबिक स्ट्रक्चर और रोड कनेक्टिविटी का काम जारी है। उधर, निर्माण कार्य से जुड़े जानकारों का मानना है कि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.