बांदा, दिसम्बर 4 -- बांदा, संवाददाता। शहर के महोबा रोड भूरागढ़ से दुरेड़ी को जाने वाले मार्ग में अंडर ब्रिज बना है। इस ब्रिज को मानकों के अनुरूप न तैयार करने पर हमेशा जरा सी बरिश में जलभराव हो जाता है। राहगीरों के निकलने में कठिनाई होती है। इसके निस्तारण के लिए कई बार ग्रामीणों ने प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया। आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मध्यप्रदेश सीमा को जोड़ने वाले इस मार्ग में कई गांवों का आवागमन इस अंडरब्रिज से किया जाता है। मंडल मुख्यालय को जोड़ने वाले भूरागढ़ दुरेड़ी मार्ग में रेलवे का अडरब्रिज अक्सर जलभराव रहता है। हल्की बारिश में ढालदार खेतों का पानी पुल क निचले भाग में जमा होता रहता है। इससे इस पुल में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों का कहना है कि पिछले कई साल से वह इस समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.