वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। कैंट-वाराणसी सिटी स्टेशनों के बीच स्थित जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग-24 पर बने टू-लेन अंडरपास गुरुवार से आवागमन के लिए खोल दिया गया। इससे इस क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहन सवारों को काफी राहत मिली। यह अंडरपास वाराणसी सिटी और औड़िहार रेलखंड के बीच स्थित है, जहां रोजाना 100 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। पहले क्रॉसिंग बंद होने पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे लोगों का समय बर्बाद होता था। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) ने करीब 20 करोड़ इस अंडरपास का निर्माण कराया है। पिछले वर्ष इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसके खुलने से जलालीपुरा, चुंगी, मड़िया, अमरपुर बटलोहिया, पंचकोसी, नवापुरा, सरैया, लाटभैरव समेत वरुणापार क्षेत्र के लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। टू-लेन अंडरपास होने के कारण अब चार पहिया वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.