गढ़वा, मार्च 17 -- रमना। विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को भवनाथपुर के विधायक आनंद प्रताप देव ने शून्यकाल के माध्यम से गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर स्थित श्री बंशीधर नगर व रमना रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडरपास में हर वर्ष होने वाले जलजमाव की गंभीर समस्या को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इन अंडरपास में पानी भर जाने से विशुनपुरा, खरौंधी, केतार तथा भवनाथपुर प्रखंड के लोगों का अनुमंडल मुख्यालय, अस्पताल व न्यायालय से संपर्क बाधित हो जाता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। विधायक ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है और बरसात के दिनों में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उक्त स्थानों पर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.