नोएडा, अप्रैल 3 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-128 सुल्तानपुर गांव के सामने अंडरपास बनाने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। ऐसे में एक्सप्रेसवे की सर्विस और 45 मीटर रोड के आसपास वाहनों के रास्तों में बदलाव होगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी। यह अंडरपास महामाया फ्लाईओवर से 6.10 किलोमीटर दूरी पर बनाया जाएगा। एसीपी यातायात शकील अहमद ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के लिए शनिवार से वाहनों के रास्तों में बदलाव कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में यह बदलाव कितने दिनों तक रहेगा, अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह कुछ महीने तक रहेगा। यातायात से संबंधित कोई भी समस्या होने होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर-9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।एक्सप्रेसवे पर कोई बदलाव नहीं होगाप्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.