इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- इटावा । नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसवंतनगर के ब्लैंक पर्चे मैनपुरी फाटक स्थित अंडरपास में मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे है। जसवंतनगर के मुहल्ला अहीर टोला में नगरीय आरोग्य मंदिर संचालित होता है। यहां का एक कर्मचारी शहर के पचराहा स्थित स्वास्थ विभाग के स्टोर से स्वास्थ्य संबंधी सामग्री व पर्चे एक वोरी में भरकर जसवंतनगर ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बोरी खुलने के बाद पर्चे सड़क पर फैल गए, काफी आगे निकलने के बाद कर्मचारी वापस पर्चे बटोरकर ले गया। वहीं इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डा. श्रीनिवास यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी के सामान की बोरी खुल गई थी जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.