अंडरपास खोलने की मांग, किया प्रदर्शन
भदोही, जून 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश गोंड की अगुवाई में रविवार को लालानगर टोलप्लाजा पर प्रदर्शन किया गया। कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जीटी रोड पर कई स्थानों पर अंडरपास बंद होने से परेशानियां हो रही हैं। टोल कर्मी आसपास के लोगों से भी वसूली करते हैं। अब ऐसे में पूरे दिन में कई बार लोगों को आवागमन करना पड़ता है। बार-बार वसूली से वे आजिज आ चुके हैं। कहा कि आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अंडरपास को खोला जाए। इस मौके पर धनी, रमेश तिवारी, राजन, विकास तिवारी, अरुण तिवारी रहे। यह भी पढ़ें- चौपला क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.