बदायूं, मार्च 27 -- बरेली मथुरा हाईवे पर जरौली के पास अंडरपास की मांग को धरना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने बदायूं सांसद आदित्य यादव के लिए मांग पत्र भेज कर संसद में मुद्दा उठाने के लिए कहा। वहीं सांसद से धरने पर बैठे भगवान स्वरूप शर्मा, किसान नेता राजेश सक्सेना से मोबाइल से वार्ता कराई। सांसद आदित्य यादव ने कहा हर हाल में अंडरपास को मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके लिए संसद सत्र में भी उठाया। सांसद आदित्य यादव ने पूरा भरोसा दिलाया की हर हाल में धरने पर बैठे सभी की जीत होगी। धरने पर रामपाल वर्मा, गंगाराम वर्मा, राजाराम वर्मा, हीरालाल वर्मा, तुलसी वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, नेतराम राजपूत, बृजलाल वर्मा, वीरपाल राजपूत, राजेंद्र राजपूत, असलम अंसारी, बाबू सैफी, भारतपाल शाक्य, पप्पू और रनसिंह यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...