बलिया, मई 9 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में बन रहे एनएच-727बी बाईपास पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर शनिवार की सुबह करमौता और भांटी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते कुछ देर तक निर्माण कार्य ठप रहा। बाद में मौके पर पहुंचे एनएच अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और कार्य दोबारा शुरू कराया गया।

ग्रामीणों का आक्रोश बताया जा रहा है कि करमौता से भांटी तक बन रहे बाईपास मार्ग के बीच पुराने संपर्क मार्ग को बंद करने की तैयारी निर्माण एजेंसी कर रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि यह सड़क उनके दैनिक आवागमन का मुख्य मार्ग है। खेतों तक पहुंचने, बाजार जाने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी रास्ते का उपयोग किया जाता है। ऐसे में मार्ग बंद होने से लो...