महोबा, जून 16 -- महोबा, संवाददाता। चरखारी महोबा मार्ग में बजरिया के पास रेलवे का अंडर पास से लगा उपमार्ग एक बार फिर सुर्खियों में है। दो दिन के लिए उपमार्ग को बंद किया गया है। बरसात के पूर्व जल भराव की समस्या के निस्तारण के लिए उपमार्ग में मरम्मत और साफ सफाई के लिए इसे बंद कराया गया है। उपमार्ग बंद होने से वाहनों को पुराने अंडरपास से निकाला जा रहा है। रेलवे के द्वारा बजिरया स्थित अंडरपास के पास साढे 6 करोड की लागत से उपमार्ग का निर्माण लगभग नौ माह पूर्व कराया गया था। इस उपमार्ग से दो पहिया वाहन सहित छोटे चार पहिया वाहन निकाले जा रहे है। यह भी पढ़ें- भमोरा-आंवला क्रासिंग-261 रहेगी बंद 310 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़े उपमार्ग को दो दिन के लिए बंद किया गया है। बता दें कि अंडरपास में बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या वर्षों पुरानी है। अंडरप...