गया, अप्रैल 16 -- टनकुप्पा प्रखंड की बरसौना पंचायत अंतर्गत बेलदारबीघा गांव के पास रेलवे निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते गुरुवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेल मंत्रालय को आवेदन देने और मामला हाई कोर्ट में लंबित रहने के बावजूद स्थानीय प्रशासन व संवेदक द्वारा जबरन कार्य शुरू कराया जा रहा था। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अंडरपास के रेलवे लाइन पार करना बेहद मुश्किल होगा, जिससे किसानों और आम लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अपनी समस्या को लेकर वे लोग रेल मंत्रालय, भारत सरकार को आवेदन दिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपने लेटर पैड...