हरिद्वार, फरवरी 10 -- सराय गांव के पास निर्माणाधीन रिंग रोड से अंडरपास की मांग को लेकर करीब 52 दिनों से जारी अनशन को प्रशासन ने समाप्त कराया। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास के बिना गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क कट जाएगा और खेतों तक पहुंच मुश्किल हो जाएगी। प्रशासन ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और अनशन को फिलहाल समाप्त कराया। एसडीएम जितेंद्र कुमार मंगलवार को एनएचएआई के अफसरों संग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों को उच्च स्तर तक उनकी मांग पहुंचाने का भरोसा दिलाया। अनशन में शामिल लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.