बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं। भाकियू टिकैत व दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उझानी बदायूं मथुरा बरेली मार्ग पर जिरौली में धरना स्थल पर पहुंचकर नायब तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लिया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री दिल्ली सरकार नितिन गडकरी के नाम संबोधन ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को सुबह से ही एनएच 530 बी राजमार्ग छह लाइन रोड पर ग्रामीणों को निकालने के लिए अंडरपास की मांग करते हुए मिट्टी पड़े हुए अंडर पास की जगह पर डेरा तंबू लगाकर ग्रामीण बैठ गए। भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि निरंतर हम पांच जगह पर ग्रामीणों को जनहानि रोकने के लिए जनहित के कार्य के लिए बराबर जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिये हैं। फूलपुर, बटुला बोर्ड, जिरौली, गुनौरा, बाजिदपुर, लौंडा बाहेड़ी, कुरुऊ मार्ग पर यह पांच अं...