अंडरपास की अड़चन बने अवैध निर्माण गिराए
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मुजेसर अंडरपास निर्माण के बीच आ रहे अवैध कब्जाें को लेकर शुक्रवार को एचएसवीपी की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान करीब 60 से 70 अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रखा गया।
अंडरपास की आवश्यकता मुजेसर रेलवे फाटक पर अभी कोई ओवरब्रिज या अंडरपास नहीं है। इस फाटक से रोजाना करीब 50 हजार लोग जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। यहां अंडरपास बनाने की योजना भी कई साल पहले बनाई गई थी। अंडरपास व ओवरब्रिज न होने के चलते मुजेसर, सेक्टर-23, 24, बाटा चौक, संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 आदि की तरफ के लोगों को बाटा रेलवे ओवरब्रिज या सोहना रेलवे ओवरब्रिज से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। यहां अंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.