गिरडीह, मई 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा-गिरिडीह रेल खंड पर बोना-भंडारीडीह के समीप स्थित अंडरपास का रास्ता संवेदक द्वारा खुदाई कर छोड़ दिए जाने से हादसे का सबब बन गया है। पखवाड़े भर से अधूरा पड़ा कार्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। इस संदर्भ में भाजपा बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि पानी के बहाव से अंडरपास की स्थिति जर्जर हो गई थी। शिकायत के बाद रेल विभाग ने आवागमन सुदृढ़ करने के लिए आरसीसी ढ़लाई की स्वीकृति दी। संवेदक ने रास्ते की खुदाई तो कर दी, लेकिन एक पखवाड़े से काम बंद पड़ा है। बताया कि यह अंडरपास महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़क से भंडारीडीह रेलवे ओवरब्रिज से कटकर बोना भंडारीडीह जाने वाला मुख्य मार्ग है। गांडेय प्रखंड के कई गांवों के लोग इसी रास्ते से आवागमन करते ह...