बिजनौर, दिसम्बर 4 -- बिजनौर। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के नेशनल हाईवे बैराज रोड पर बढ़ती दुर्घटना आशंकाओं को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों की मांग के पक्ष में बिजनौर सांसद भी उतर आए है। बिजनौर सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजाकर अंडरपास व सर्विस रोड बनाने की मांग की है। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम हेमराज कॉलोनी चौराहा वर्तमान में अत्यधिक व्यस्त और खतरनाक बताया जा रहा है। यह चौराहा दर्जनों गांवों धर्मनगरी, घासीवाला, नवलपुर, चांदपुर नौआबाद, खेडकी हेमराज, फरीदपुर काजी, चांदपुर फेरू, काजीवाला, मौठपुर मंडावली, सेवारामपुर, तिवड़ी, नवलपुर बैराज और कोहली फार्म के हजारों लोगों का प्रतिदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.