देहरादून, मार्च 15 -- एसएससी की मल्टी टास्किंग और हवलदार परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में फर्श के नीचे चैंबर बनाकर नकल का धंधा चलाया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार एमकेपी इंटर कॉलेज परिसर में वीएन सरीन सभागार स्थित परीक्षा लैब के पास यूपीएस रूम में बैटरियों के बीच एक अवैध अंडरग्राउंड चैंबर बनाया गया था। आरोपी नितीश कुमार 36 वर्ष निवासी देवरिया, यूपी पर रिमोट एक्सेस और आईटी उपकरणों का इस्तेमाल कर परीक्षा में नकल कराने का आरोप है। कोतवाली नगर पुलिस ने कुछ समय पहले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद...