वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी, संवाददाता। लालपुर क्षेत्र में खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड केबल कटने पर जल निगम ठेकेदार के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी। गोइठहां उपकेंद्र के अवर अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने मंगलवार को लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दो मई को जल निगम खोदाई कराते समय अंडरग्राउंड केबल कट गया। इसके कारण सब स्टेशन और एसटीपी की बिजली सप्लाई ठप हो गई। पेट्रोलिंग टीम की जांच में पता चला कि 33 केवी लाइन का भूमिगत केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बताया कि अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जल निगम के ठेकेदार को दी गई। यह भी पढ़ें- कमिश्नर ने सोनभद्र और भदोही के अधिशासी अभियंता का रोका वेतन बावजूद इसके खराब केबल की मरम्मत नहीं कराई गई। जेई की तहरीर प...