नई दिल्ली, जुलाई 1 -- हम में से ज्यादातर लोग अंडरगारमेंट्स धोने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन उन्हें कैसे सुखाना चाहिए, इस बात को इग्नोर कर देते हैं। कई लोग जल्दी के चक्कर में इन्हें कमरे के अंदर, बाथरूम में या बिना धूप वाली जगह पर टांग देते हैं। देखने में यह छोटी-सी बात लग सकती है, लेकिन इसका असर आपकी साफ-सफाई और सेहत दोनों पर पड़ सकता है। अगर अंडरगारमेंट्स पूरी तरह सूख नहीं पाते, तो उनमें नमी बनी रह सकती है। यही नमी कई तरह के बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने की वजह बन सकती है। इसलिए सिर्फ धोना नहीं, बल्कि सही तरीके से सुखाना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि धूप में अंडरगारमेंट्स सुखाने की सलाह क्यों दी जाती है।धूप में अंडरगारमेंट्स सुखाना क्यों जरूरी है?धूप बैक्टीरिया कम करने में मदद करती है: सूरज की तेज रोशनी में मौजूद अल्ट्रावॉयलेट किरणें ...