अंडमान सागर में 5.1 तीव्रता का भूकंप
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- अंडमान सागर में गुरुवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र बैंबू फ्लैट इलाके से 218 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम में था और झटके दोपहर करीब 3:19 बजे महसूस किए गए। श्री विजय पुरम स्थित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के एक अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर हमने पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.