प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रोजमर्रा की ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बीच कुछ अलग अनुभव लेने का मौका इस बार प्रयागराज मंडल की 41 महिला रेलकर्मियों को मिला। एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने 20 से 26 फरवरी तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में विशेष महिला शिविर और भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। यह यात्रा मंडल कर्मचारी हित निधि के तहत कराई गई। इस सात दिवसीय दौरे का मकसद सिर्फ सैर-सपाटा नहीं था, बल्कि महिलाओं का मनोबल बढ़ाना, आपसी तालमेल मजबूत करना और काम के साथ जीवन में संतुलन बनाना भी था। पोर्ट ब्लेयर पहुंचकर महिला कर्मचारियों ने ऐतिहासिक सेल्युलर जेल का भ्रमण किया। आजादी के आंदोलन में शहीद हुए सेनानियों की याद में उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। दौरे के दौरान महिलाओं ने मशहूर राधानगर बीच समेत अन्य समुद्र तटों का भी आनंद लिया। साफ न...