नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को अंडमान सागर में नैचुरल गैस मिलने का ऐलान किया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह खोज अंडमान द्वीप समूह की पूर्वी तट रेखा से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री विजयपुरम के 2 कुएं से हुई है। इसकी कुल जल गहराई करीब 295 मीटर है और लक्षित गहराई करीब 2650 मीटर है। शुरुआती परीक्षण के आधार पर प्राकृतिक गैस के नमूने मिले हैं, जब इनका परीक्षण किया गया तो इनमें 87 फीसदी मीथेन पाया गया है। सोशल मीडिया साइट पर इसका ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "इस गैस भंडार का आकार कितना बड़ा है, या यह हमारे लिए कितना सुलक्ष होगा। इसका पता आने वाले कुछ महीनों में और भी ज्यादा गहराई से चल जाएगा, लेकिन अंडमान बेसिन में हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति का पता चलना, हमारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.