नई दिल्ली, फरवरी 28 -- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारतीय सेना की स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होने जा रही है। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल रिटायर्ड एडमिरल डीके जोशी ने 15 हजार करोड़ की लागत से द्वीप समूह पर बनाए जा रहे एयरपोर्ट की समय सीमा के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले तीन वर्षों के अंदर इस एयरपोर्ट से उड़ाने प्रारंभ हो जाएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए और मलक्का जलडमरूमध्य पर और भी कड़ी निगरानी करने के लिए इस एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट निकोबार द्वीप के चिंगेनह क्षेत्र में ग्रीनफील्ड इंटरनेशल एयरपोर्ट के लिए सरकार ने पहले ही टेंडर बुलाए थे। अब इस परियोजना पर आगे काम शुरू हो गया है। गौरतलब है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.