नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एक तटीय पक्षी सैंडरलिंग को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के सुदूर नारकोंडम द्वीप पर देखा गया, जो 7,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर पहुंचा है। एक विशेषज्ञ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।मुंबई स्थित बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के पूर्व सहायक निदेशक और पक्षी विज्ञानी डॉ. राजू कासंबे ने बताया कि अंडमान पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जी. थिकन्ना ने जून 2025 में द्वीप पर तैनाती के दौरान सैंडरलिंग पक्षी की तस्वीर खींची थी। बाद में यह पुष्टि हुई कि पक्षी ऑस्ट्रेलिया में अपने टैगिंग स्थल से 7472 किमी की दूरी तय कर नारकोंडम द्वीप पर पहुंचा है। सैंडरलिंग एक छोटा तटीय जलपक्षी है, जो मुख्य रूप से समुद्र तटों पर पाया जाता है।कासंबे ने बताया कि इस पक्षी को 13 अप्रैल 2025 को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के ब्राउन बे में मॉरीन...