अंडकोष में 5 साल से थी 153 MM की गांठ, SMS के डॉक्टरों ने निकाली; गिनीज रिकॉर्ड की तैयारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक ऐसा ऑपरेशन किया है, जिसकी चर्चा अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंच गई है। जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने 62 वर्षीय मरीज के अंडकोष से करीब 153x140x80 मिलीमीटर की विशाल गांठ निकाल दी। मरीज पिछले पांच साल से इस गांठ से परेशान था। हालत ऐसी थी कि कई अस्पतालों में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था। आखिरकार SMS हॉस्पिटल की टीम ने चुनौती स्वीकार की और 7 अक्टूबर को सर्जरी कर गांठ निकाल दी। अब इस ऑपरेशन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा गया है।पांच साल से परेशान था मरीज, कई अस्पतालों ने खड़े किए हाथ दौसा निवासी जंगली राम मीणा (62) पिछले पांच साल से अंडकोष में गांठ की समस्या से जूझ रहे थे। समय के साथ गांठ का आकार इतना बढ़ गया कि ऑपरेशन करना भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.