नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Testicles worth 6 crore, story behind the viral claim: सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई, जिसमें इंसानी अंडकोष की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई गई। मध्य प्रदेश के भोपाल में BBA के छात्र ने रील देखी और करोड़पति बनने की सनक में नाबालिग लड़के को मौत के घाट उतार दिया। गैंग के लड़कों ने मृतक के शरीर से निकाले गए अंडकोष को कुछ दिन अपने पास रखा, लेकिन जब खरीदार नहीं मिला, तो उसे नहर में फेंक दिया। अब सवाल है- क्या इंसानी अंडकोष की सच में इतना महंगा बिकता है? अगर नहीं तो फिर करोड़ों रुपये में बिकने वाले दावे की शुरूआत कैसे हुई? दरअसल, इस दावे के तार अमेरिका की एक पुरानी घटना से जुड़े हैं। 2013 का साल था। एक मरीज अपने अंडकोष में हो रहे दर्द को अस्पताल में दिखाने पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने कुछ ऐसा कांड किया कि उसके लेने के देने प...