शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- शहर के अंटा चौराहे पर बुधवार देर शाम स्कार्पियो वाहन बैक करते समय बुलेट से टकरा गया। मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक वाहन पीछे कर रहा था, तभी बुलेट सवार युवक की मोटरसाइकिल में टच हो गई। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर दोनों ओर से अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई, लेकिन समझौता न होने पर मामला सदर कोतवाली पहुंचा। दोनों ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। सदर कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.