देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। सर्वे ऑफ इंडिया ने अंटार्कटिका में 35 दिन का ड्रोन से थ्रीडी सर्वे का महत्वपूर्ण कार्य सफलता पूर्वक पूरा किया है। 45 वें भारतीय अंटार्कटिका अभियान दल में सर्वे ऑफ इंडिया के दो कर्मियों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दल के ये सदस्य अंटार्कटिका में 100 दिन बिताकर सफलता पूर्वक वापस लौट आए हैं। ये पहली बार है कि भारतीय अभियान दल ने अंटार्कटिका में इतनी लंबी अवधि का ड्रोन सर्वे किया है। जिसमें हर दिन आधा-आधा घंटे की तीन ड्रोन उड़ानें पूरी की गई। सर्वे ऑफ इंडिया का ड्रोन सर्वे का यह तीसरा ही प्रयास था। 42 वें अभियान में पहला प्रयास ड्रोन क्रैश होने से विफल रहा था। 43 वें अभियान में दूसरे प्रयास में महज कुछ ही घंटों की ड्रोन उड़ान हो पाई थी। अंटार्कटिका की चुनौतीपूर्ण जलवायु, मौसम और त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.