हरदोई, मई 5 -- सांडी। जी-रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामसभा अंटवा में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में जांच के बावजूद कार्रवाई अटकी हुई है। बीते 8 अप्रैल को बीडीओ काजल के नेतृत्व में एपीओ सुरेंद्र यादव और जेई करन सिंह ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया था, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि भी हुई थी। इसके बावजूद एक माह बीतने को है और अधीनस्थ अधिकारियों ने अब तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। शिकायतकर्ता छोटे सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक की मिलीभगत से पुराने कार्यों पर नए मस्टररोल बनाकर एक ही मजदूरों की फोटो लगाकर फर्जी भुगतान किया गया। जांच में बिना खुदाई पुरानी चकरोड, इंटरलॉकिंग सड़कों, तालाब व बंधों के नाम पर धन निकासी की पुष्टि हुई थी। बीडीओ काजल ने बताया कि एपीओ और जेई को पूरक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.