बेगुसराय, जुलाई 14 -- भगवानपुर। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामनगर टोल महेशपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन को लेकर सोमवार को अभिभावकों के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य बेबी देवी व पर्यवेक्षण मिडिल स्कूल मेहदौली प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने की। मौके पर सर्व सम्मति से अंजू देवी को सचिव चुना गया। अनुसूचित जाति से किरण देवी और मधुकला देवी, अति पिछड़ा जाति से अंजू देवी व कविता देवी, सामान्य जाति से पूजा देवी और विभा देवी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। वरीय शिक्षक के रूप में रूबी कुमारी, बाल संसद से आरती कुमारी को चयनित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार समेत विद्यालय पोषक क्षेत्र की माताएं मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.