सासाराम, मार्च 30 -- दिनारा। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुर की छात्रा अंजू कुमारी ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में 477 अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन में छठे व प्रखंड में द्वितीय स्थान पर सफलता हासिल की है। अंजू की इस सफलता से विद्यालय व परिवार गौरवान्वित है। अंजू प्रखंड क्षेत्र के जमोढ़ी टोला निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री है। छात्रा की सफलता पर प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश प्रसाद ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...