जमशेदपुर, मार्च 21 -- अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसायटी भालूबासा की ओर से ईद के शुभ अवसर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन आज किया गया। इस मिलन समारोह का उद्देश्य आपसी भाईचारा बना रहे और ईद की खुशियों को सबके साथ बांटा जा सके था।इस आयोजन में मुख्य रूप से सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, शांति समिति के जसपाल सिंह, शंभू मुखी डूंगरी, संतोष साथी, अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर अंसारी, सचिव मोहम्मद अरशद, मस्जिद के ईमाम सफ़ात नूरी मिस्बाही, मोहम्मद शकील, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद फुरकान, अख्तर हुसैन, मोहम्मद शागिर एवं कई संख्या में लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...