देवरिया, मार्च 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन जूनियर हाई स्कूल में लंबे समय से चल रहे प्रबंधकीय विवाद के बीच अब सदर बीईओ को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया गया है जिससे विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान हो सके। यह कार्रवाई सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) गोरखपुर मंडल गोरखपुर संगीता सिंह ने की है।अंजुमन जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधकीय विवाद के मामले में सहायक रजिस्ट्रार फर्म, सोसायटी एवं चिट्स गोरखपुर मंडल ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि संस्था की प्रबंध समिति की सूची उनके स्तर पर पंजीकृत नहीं है। जिसके कारण विद्यालय में विधिमान्य प्रबंधक न होने के कारण विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन बाधित हो गया था, जिसके बाद शिक्षकों-कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन देकर वेतन भुगतान करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.