अंजुमन कमेटी के सदर बने अमीनुद्दीन अंसारी
गढ़वा, जून 15 -- रमना। प्रखंड के बहियार कला और बहियार खुर्द गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मदरसा ग्राउंड में अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न कराया। चुनाव प्रभारी तहसीन रजा के नेतृत्व में गठित 15 सदस्यीय चुनाव समिति की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सदर पद के लिए अमीनुद्दीन अंसारी और नईमुद्दीन अंसारी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया। उसके बाद मतदान कराया गया। मतदान में समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतगणना के बाद अमीनुद्दीन अंसारी को 286 मत और नईमुद्दीन अंसारी को 202 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रभारी तहसीन रजा ने अमीनुद्दीन अंसारी को विजयी घोषित करते हुए अंजुमन कमेटी का नया सदर घोषित किया। चुनाव के दौरान सुभान अंसारी, मोहम्मद अंसार अंसारी, अफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.