इटावा औरैया, मार्च 31 -- अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी के बैनर तले स्वयंवर मेरिज होम में हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़िज़ हुसैन वारिस वारसी ने क़ुरान पाक की तिलावत से किया। कारी शाहबाज़ अनवर व हाफ़िज़ कैफ़ ने नात शरीफ पेश की। मौलाना ज़ाहिद रज़ा हज की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। मौलाना फुरकान रज़ा व मौलाना जाहिद रज़ा ने मस्जिद ए नबवी और मदीना शरीफ की ज़ियारत की जानकारी विस्तार से दी। शिविर में कानपुर से आये मुख्य हज प्रशिक्षक अल्हाज शारिक अल्वी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आये हज यात्रियों को उमरे से लेकर हज तक की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझाया ताकि उन्हें हज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हज ट्रेनर अल्हाज़ शारिक अल्वी ने कहा कि टूटे हुए दिलों को जोड़ने वाले को अल्लाह स...