पाकुड़, दिसम्बर 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर से करीब 7 किलोमीटर दूर बोढ़ालपोखर गांव की एक विधवा महिला मेहरनगर बीबी, काफी दिनों से कैंसर बीमारी से जूझ रही है। अभी इनकी हालत काफी खराब है। वह बहुत ही गरीब परिवार की महिला है। महिला की इलाज के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं है। इस बात की खबर मिलते ही अंजुमन इस्लामिया सोसायटी फाउंडेशन के सदस्यों ने व्हाट्सएप ग्रुप में इस बात को साझा किया और 5000 रूपए जमा कर गुरूवार को बीमार बुजुर्ग महिला को दुमका हॉस्पिटल से लाकर उनके घर तक पहुंचाया गया। इस कार्य में अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, एक्टिव सदस्य कबीर शेख, आसादुल मुल्ला, मंजार अंसारी मौजूद थे। इस संबंध में सोसायटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन तथा सक्रिय सदस्य कबीर शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला को बेहतर इलाज हेतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.