रांची, मई 25 -- खूंटी, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया खूंटी के तत्वावधान में रविवार को आजाद रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया भवन परिसर में संचालित एक्सीलेंस कोचिंग एंड स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद खालिद हुसैन एवं अधिवक्ता शकील पाशा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नौशाद आरजू ने किया। समारोह में पूर्व पंजीकरण के आधार पर चयनित 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीडीओ ज्योति कुमारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों के परीक्षा परिणाम बताते हैं कि खूंटी में बेटियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरे समा...